2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसूता की मौत पर चिकित्सालय में हंगामा

परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाही का आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ashish Bajpai

Sep 10, 2016

Rampage in hospital after maternal death

Rampage in hospital after maternal death

महात्मा गांधी चिकित्सालय में शुक्रवार रात एक प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। करीब एक घंटे तक चिकित्सालय परिसर में विवाद की स्थिति बनी रही।

चिकित्सालय चौकी पुलिस के अनुसार लोहारिया थाना क्षेत्र के ओड़ लसाड़ा निवासी मंजू (35) पत्नी प्रकाश को शुक्रवार सुबह 11:52 पर प्रसवपीड़ा पर एमजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दोपहर को मंजू का ऑपरेशन किया गया। उसने दो बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उसे रक्तस्त्राव हुआ और वह अचेत सी हो गई। रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खून चढ़ाने भी कोई नहीं आया


इस पर परिजन उखड़ गए और उन्होंने चिकित्सकों पर लारवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने खून की कमी बताई तो उन्होंने चार बजे खून की व्यवस्था कर ली, लेकिन खून चढ़ाने कोई नहीं आया। साथ ही उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। इसके चलते उसकी मौत हो गई।

एक घंटे तक मची चीख पुकार


गायनिक वार्ड में जैसे ही मंजू की मौत हुई परिजनों की चीख पुकार मच गई। वार्ड के बाहर एवं भीतर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने नहीं दिखाई तत्परता


वार्ड के बाहर एवं भीतर बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मूक दर्शक बनी रही। इसके चलते हंगामे की स्थिति बनी रही।