
फतेहपुर में गैंगरेप
बांसवाड़ा। जिले के पाटन थाना इलाके की एक विवाहिता को उसके ससुराल में मारपीट करते हुए फंदे से उलटा लटकाने तथा उसे निर्वस्त्र करने के आरोप में पाटन थाना पुलिस ने एक ही गांव के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश के बांजना थाना इलाके की हाल अपने पिता के घर पाटन इलाके की रहने वाली एक विवाहिता ने ग्यारह अप्रेल को एसडीएम के समक्ष ज्ञापन सौंपा, जिसमें उसने बताया कि चार अप्रेल को पप्पू उर्फ राजेश, लखजी, प्रकाश, कांतिलाल, शांति लाल, सुरपाल उर्फ सूर्यपाल व नारिया आदि उसके पिता के घर आए और उसके साथ मारपीट नहीं करने और अच्छे से घर में रखने की बात बोलकर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए।
वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने एक राय होकर पहले तो उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद उसे घर में फंदे से उल्टा लटका दिया और फिर उसके कपड़े फाड़ते हुए उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस घटनाक्रम की सूचना जब पीडि़ता के पिता को लगी तो वह बेटी के ससुराल पहुंचा और उसको अपने साथ लेकर बांसवाड़ा आया।
इस घटनाक्रम के बाद पाटन पुलिस ने वारदता में सात जनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को कुशलगढ़ न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए हैं। पुलिस के अनुसार वारदात के आरोपी मध्य प्रदेश के झरनिया ऊंकाला निवासी पप्पू उर्फ राजेश पुत्र मोहन लाल चरपोटा, प्रकाश पुत्र विष्णू चरपोटा, शांतिलाल पुत्र नाथिया, कांति लालाल पुत्र रामा चरपोटा, सर्यूपाल उर्पु सूरपाल पुत्र मोतिलाल डोडियार, नाथिया पुत्र देवा चरपोटा, मंगल सिंह पुत्र नाथिया चरपोटा हैं।
फोटो— प्रतीकात्मक तस्वीर
Updated on:
19 Apr 2019 11:16 am
Published on:
19 Apr 2019 11:12 am
