2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : बांसवाड़ा : पांच गांवों की महिलाओं का शराब के अड्डों के खिलाफ प्रदर्शन, कलक्टरी पहुंचकर अधिकारियों पर लगाया हफ्ता लेने का आरोप

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 25 Sep 2018, 12:25 PM IST

banswara

Video : बांसवाड़ा : पांच गांवों की महिलाओं का शराब के अड्डों के खिलाफ प्रदर्शन, कलक्टरी पहुंचकर अधिकारियों पर लगाया हफ्ता लेने का आरोप

बांसवाड़ा. सदर थाना इलाके के ईसरवाला सहित पांच गांवों में संचालित देसी शराब के अवैध अड्डों को बंद कराने के लिए एक बार फिर सोमवार को महिलाएं एकत्रित कलक्टरी पहुंची और वहां पड़ाव डालकर करीब एक घंटे तक नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत एवं हफ्ता लेने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप मढ़े। जिले के ईसरवाला, उपली मोरड़ी, निचली मोरड़ी, टेकला, बूगाबड़ा व डडूकड़ा सहित अन्य गांवों की महिलाओं ने शराब के अवैध अड्डों से उठा कर लाए गए जरीकेन, बोतलें, बर्तन, शराब एवं अन्य सामग्री लेकर कलक्टरी पहुंंची और उन्हें लहराते हुए प्रदर्शन नारेबीजी की। महिलाएं ये सामग्री कलक्टर एवं पुलिस अधिकारियों को बताने के लिए अपने साथ लेकर आई, लेकिन अधिकारियों ने महिलाओं को तवाज्जो नहीं दी।

महिलाओ ने पूछा- प्रशासन की ऐसी क्या है मजबूरी
प्रदर्शन के दौरान महिलााओं ने कहा कि अब तक कई बार कलक्टर और पुलिस के अधिकारियों से देसी शराब के अड्डे बंद करने की गुहार लगाई जा चुकी है। महिलाओं ने अपने स्तर से भी कई बार देसी शराब के अड्डों को नष्ट करने की कार्रवाई की है, लेकिन पुलिस और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। आखिर प्रशासन और पुलिस के समक्ष ऐसी क्या मजबूरी है कि वे कार्रवाई के नाम पर अपने हाथ खींचे हुए हैं। महिलाएं घरेलू हिंसा से लेकर घर में शराब के आदी हो चुके सदस्यों से पीडि़त हैं। फिर भी पुलिस, आबकारी व प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

रुपए लेती है पुलिस
महिलाओं ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि वे करीब दस पन्द्रह दिनों से करीब 30 जगह शराब की अवैध भट्टियों को तोडऩे के साथ शराब को नष्ट करने की कार्रवाई कर चुकी हैं। इस दरम्यान आरोपियों से हाथापाई की नौबत तक आ गई। शराब के अड्डे चलाने वाले कहते हैं हम रुपया जमा करवाते हैंं। इसलिए हमें कोई नहीं रोक सकता। ज्ञापन में महिलाओं ने कार्रवाई की मांग की है।

जिला विशेष शाखा के खुफिया तंत्र की खुली पोल
प्रदर्शनकारियों को कलक्ट्री के मुख्यद्वार पर रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने मुख्यद्वार पर एक चौकी लगा रखी है। इसके अलावा ऐसे प्रदर्शनों की पूर्व सूचना के लिए जिला विशेष शाखा तक नियुक्त है। इसके बाद डीएसबी एवं चौकी पुलिस को इसकी खबर तक नहीं लगी। सैकड़ों महिलाएं टै्रक्टरों एवं टैम्पो में भरकर कलक्ट्री पहुंच गई और वहां काफी देर तक नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़