26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : आक्रोशित महिलाओं ने नालों के किनारे शराब के अड्डे तलाशे, वॉश बहाया, भट्टियां तोड़ी

www.patrika.com/banswara-news

2 min read
Google source verification
banswara

बांसवाड़ा : आक्रोशित महिलाओं ने नालों के किनारे शराब के अड्डे तलाशे, वॉश बहाया, भट्टियां तोड़ी

बांसवाड़ा. घाटोल. ग्रामीण महिलाओं ने शनिवार को खमेरा थाना क्षेत्र के जेदला, बिजोर में शराब के अड्डों के खिलाफ उग्र आंदोलन किया। बड़ी संख्या में महिलाएं शराब के अड्डों पर पहुंच गई और जमकर तोडफ़ोड़ की। शराब की भट्टियां तोड़ी व और वॉश नष्ट कर दिया। अड्डों से शराब बनाने के बर्तन जब्त किए। इस दौरान तस्कर शराब से भरे बर्तन नाले के पानी में उड़ेल कर भाग गए। आक्रोशित महिलाओं ने सडक़ पर धरना दिया। महिलाओं ने एकमत होकर कहा कि पूर्ण शराब बंदी के बाद ही चैन की सांस लेंगी। जेदला, बिजोर, पड़ोली पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने दोपहर जेदला में सडक़ पर धरना दिया।

महिलाओं ने बताया कि विरोध के चलते जेदला में शराब के अड्डे बंद हो गए थे लेकिन तस्कर अब आसपास के क्षेत्र से शराब लाकर यहां बेच रहे हैं। जेदला, बिजोर सहित आसपास के इलाके में फिर शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। सरपंच लक्ष्मण मईड़ा, उपसरपंच शारदा देवी, मोहनभाई, वार्डपंच शंभूलाल आदि ने महिलाओं से समजाइश की और सडक़ से हटाया। वहीं आबकारी विभाग से बात करके प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। महिलाओं ने पूर्ण शराबबंदी की मांग की। स्वच्छ राजनीति अपनाने वाले व शराबबंदी का पक्ष लेने वाले नेता चुनने व मतदान करने कि शपथ ली।

मकान की छत पर चढ़ी
बिजोर में महिलाओं ने नाले के किनारे शराब के अड्डे तलाश कर उनमें तोडफ़ोड़ की। शराब बनाने की भट्टियां नष्ट कर दी व शराब बनाने के बर्तन उठा लाई। बिजोर में एक घर से देशी शराब से भरी केन को उठा लाई। इस दौरान तस्कर शराब भरे बर्तन व महुआ वॉश नाले के पानी में बहाकर भाग गए। महिलाओं ने यहां शराब संचालक के ठिकाने पर हल्ला बोला। घर की छत पर शराब पड़ी होने की जानकारी होने पर महिलाएं एक खांट के सहारे छत पर चढ़ गई। वहां पड़े शराब बनाने के बर्तन उठा लाई।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग