4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIdeo : राजस्थान का रण : पत्रिका अभियान से जुड़ीं नारी शक्ति, हर हाल में वोट देने और दूसरों को प्रेरित करने का लिया संकल्प

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
Google source verification
banswara

VIdeo : राजस्थान का रण : पत्रिका अभियान से जुड़ीं नारी शक्ति, हर हाल में वोट देने और दूसरों को प्रेरित करने का लिया संकल्प

बांसवाड़ा. चुनाव में सभी की भागीदारी के लिए राजस्थान पत्रिका के अभियान के तहत रविवार को शहर की बाहुबली कॉलोनी क्षेत्र की महिलाओं ने चुनाव के दिन सब काम छोडकऱ पहले खुद मतदान करने और फिर दूसरों को वोट दिलाने में जुटने का संकल्प किया। दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में चर्चा के दौरान कॉलोनी की महिलाओं ने वोटिंग प्रतिशत कम रहने के पीछे मतदाताओं की ही कमजोरी बताई और इस मसले पर बेबाकी से बात की। चर्चा में शीना जैन और प्रेक्षा जैन ने मतदान को बहुमूल्य और सबकी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि यह अपना अधिकार है और इसके प्रति जागरूक होकर काबिल उम्मीदार को वोट देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्सर महिला को केवल वोट बैंक माना जाता है, लेकिन उसके बाद कोई नहीं पूछता कि तकलीफ क्या है। क्षेत्र की लता बेन ने कहा कि चुनाव के बाद कोई बात सुनने तक नहीं आता। इसलिए अब जागरूक होना होगा। क्षेत्र की मिनल शुक्ला, कल्पना भट्ट, प्रियंका गांधी, नम्रता जैन, आंचल, अंजलि जैन और सरोज जैन ने भी चुनावी गतिविधियों, महिला सुरक्षा, सडक़, बिजली, पानी की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और भ्रष्टाचार रहित साफ छवि का व्यक्ति चुनने के लिए वोट का महत्व बताया। बाद में महिलाओं ने एकस्वर में हर हाल में मतदान दिवस पर बूथ पर जाकर वोट देने और दूसरों से वोट दिलाने की शपथ ली।