29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : पहली बार मतदान करने वाले युवा बोले- वोट का बड़ा महत्व, सोच समझकर करेंगे मतदान

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Mradul Purohit

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:58 PM IST

banswara

राजस्थान का रण : पहली बार मतदान करने वाले युवा बोले- वोट का बड़ा महत्व, सोच समझकर करेंगे मतदान

बांसवाड़ा. लोकतंत्र के महोत्सव में मताधिकार का उपयोग करने को लेकर नव मतदाता काफी उत्साहित हैं। युवा मतदाताओं ने कहा कि वे उत्साह के साथ वोटिंग मशीन पर मनपसंद प्रत्याशी के लिए बटन दबाएंगे। इन नव मतदाताओं का विजन क्या है। वे अपने क्षेत्र में किस तरह का विकास चाहते हैं। मतदान और राजनीति के प्रति क्या नजरिया है और वे अपने मताधिकार का उपयोग किस तरह करेंगे, इस पर उनसे चर्चा की गई तो उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। पेश है उनसे बातचीत के अंश...

मत का बहुत महत्व है
मत का बहुत बड़ा महत्व है, लेकिन कुछ लोग इसे हल्के में ले लेते हैं। हमें सही प्रत्याशी का चयन करना चाहिए। जो भी सरकार आए अनाथ आश्रम के बच्चों के विकास पर फोकस करे। उन्हें आगे बढ़ाया जाए। क्योंकि उनके आगे-पीछे कोई नहीं होता। समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए विश्विविद्यालयों में प्रोफेसरों की कमी है। भर्ती की जानी चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर जोर हो। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर बहुत ज्यादा फोकस होना चाहिए।

मिले समान अवसर
वोट डालने को लेकर उत्साहित हूं। सामान्य वर्ग के युवाओं को भी सरकार की ओर से सपोर्ट मिलना चाहिए। आरक्षित वर्ग की तरह इनके लिए भी सुविधा व अवसर मुहैया करना चाहिए। इसके अलावा जिला मुख्यालय पर सडक़ें अच्छी बने, शहरों में सडक़ों कीे हालत खराब है। शिक्षा में सुधार हो।

और खुलें उच्च शिक्षा केन्द्र
बांसवाड़ा में उच्च शिक्षा केन्द्रों का अभाव है। कॉलेज खुले। मूलभूत सुविधाओं में और इजाफा होना चाहिए। सडक़ें बने। पानी की समस्या का भी समाधान हो। समय पर छात्रवृत्तियां नहीं मिल पाती। योजनाओं का भी लाभ नहीं मिल पाता। शिक्षा के क्षेत्र में स्टाफ की कमी देखने को मिलती है, इसे दूर किया जाना चाहिए।

नहीं आएं लालच में
पहली बार वोट डालूंगा। नेता चुनाव के दौरान अपना-अपना विजन लेकर आते हैं। मतदान का बड़ा महत्व है। लालच में नहीं आना चाहिए। सही प्रत्याशी को मत डालना चाहिए। निष्पक्षता व स्वतंत्र रूप से अच्छे नेता को चुनना चाहिए, ताकि क्षेत्र के विकास में मदद मिले।

मतदान प्रक्रिया पाठ्यक्रम का हिस्सा बने
मतदान को लेकर उत्साह है। वोटिंग सिस्टम को ऑनलाइन किया जाए। इससे मतदान में पारदिर्शता रहेगी। चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्कूली शिक्षा में पाठ्यक्रम शामिल किया जना चाहिए। ताकि मताधिकार की आयु से पहले ही युवा मत का महत्व भलीभांति समझ सके और सभी को जागरूक कर सके।

मत अवश्य डालें
मतदान अवश्य करना चाहिए। लोकतंत्र के लिए जरूरी है। पिछली बार मतदान के लिए आयु नहीं हुई थी। इस बार मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। मत का महत्व समझने की कई प्रकार से जानकारी मिल रही है। क्षेत्र के विकास के लिए जो सही नेता लगे, उसे मत देना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग