30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच चौराहे पर छात्राओं ने ऐसा क्या किया जो थम गए वाहनों के पहिए

बीच चौराहे पर छात्राओं ने ऐसा क्या किया जो थम गए वाहनों के पहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

harinath dwivedi

•

Updated: 27 Oct 2018, 1:51 PM IST

patrika

बीच चौराहे पर छात्राओं ने ऐसा क्या किया जो थम गए वाहनों के पहिए

नीमच. एक वोट से कैसे सरकार बदल जाती है। भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा मिलता है। अपराध में बढ़ोतरी होती है। गलत सरकार बनने से देश का विकास तक अवरूद्व हो जाता है। यह सब महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहर के सीआरपीएफ चौराहे पर प्रदर्शित किया। जैसे ही नुक्कड़ नाटक शुरू हुआ मुख्य चौराहे से आवाजाही करने वाले वाहनों के पहिए थम गए थे। देखते ही देखते मतदाता जागरूकता के इस नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिनसे छात्राओं ने सवाल जवाब तक किए।
पत्रिका के तत्वावधान में शनिवार दोपहर करीब १ बजे सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए। जिसके तहत सबसे पहले महाविद्यालय में छात्राओं ने हाथ पर मेंहदी बनाई, जिसमें सभी ने मतदाता जागरूकता के स्लोगन लिखे। इसके बाद एक साथ सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित छात्राओं ने मतदाता जागरूकता गीत गाया।
रैली निकालकर किया जागरूक
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में छात्राएं सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय से निकली। नारेबाजी करते हुए जैसे ही छात्राएं मुख्य मार्ग पर आई मजबूत लोकतंत्र की यही पहचान जागरूक मतदाता, जागरूक इंसान। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, युवा तुम हो देश की शान, जागो उठो करो मतदान, जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर आदि नारों से शहर गूंज उठा। छात्राएं नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीआरपीएफ चौराहे पर पहुंची।

नुक्कड़ नाटक में पूछे राह चलतों से सवाल
सीआरपीएफ चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन ढ़पली की थाप पर किया गया। जिसमें एक के बाद एक छात्राओं ने नाटक के संवाद को प्रस्तुत किया। वहीं नाटक देख रहे लोगों से भी पूछा गया कि क्या आप वोट करेंगे। तो सभी ने हां में उत्तर दिया। नुक्कड़ नाटक में एक एक वोट का महत्व, मतदान अवश्य करने, जाति धर्म व प्रभुत्व के आधार पर वोट नहीं करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही यह भी प्रदर्शित किया कि एक वोट से गलत व्यक्ति चुने जाने के कारण कितनी दिक्कतें होती है। इससे महिला उत्पीडऩ, अपराध और दादागिरी में होने वाले बढ़ोतरी को दर्शाया गया।
-----------