बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मुकदमों की प्रगति की समीक्षा की और शासकीय अधिवक्ताओं एवं संबंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गंभीर मुकदमों में पुलिस को प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गंभीर धाराओं के मुकदमों में पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी करे, जिससे अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके।