अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा कि जंगलों में इंसानों के अतिक्रमण की वजह से जंगली जानवर भोजन की तलाश में शहरों की ओर आ रहे हैं। इसका असर आम जनता की सुरक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से छुट्टा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है, और अब तेंदुए जैसे जंगली जानवरों की मौजूदगी एक नई चुनौती के रूप में उभर रही है।