3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेसुध मिला लापता युवक

अपहरण कर बांधकर रखने का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 3 Oct 2016, 11:26 PM IST

जलवाड़ा. अहमदी गांव से रविवार को लापता हुआ युवक सोमवार को पास के जंगल में मिला। युवक के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। इस मामले में करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपहरण कर ले जाने तथा बांधकर रखने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है।

पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार अहमदी निवासी रामचरण गुर्जर (30) रविवार को मवेशी चराने जंगल में गया था। उसके बाद से शाम तक घर नहीं लौटा तो ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तथा पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच सोमवार दोपहर रामचरण जंगल में एक पेड़ के नीचे बेसुध हालत में ग्रामीणों को मिला। हाथ पैर बंधे होने तथा भूखा रहने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे नाहरगढ़ चिकित्सालय ले गए।

जहां से रैफर कर दिया गया। वहीं, नाहरगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना के बाद युवक की तलाश की जा रही थी। सोमवार दोपहर को ग्रामीणों ने जंगल में मिलने तथा अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वन विभाग की जमीन के मामले में दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी के वारदात किए जाने की आशंका है। पुलिस इस पहलु से भी जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश