
लाक डाउन के कारण नहीं मिल रहे मजदूर
बारां. एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ने सीएससी केंद्रों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। अब कॉमन सर्विस सेंटर पर भी प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के नामांकन हो सकेंगे। जिले के किसान अब प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना में नामांकन नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी पर करा सकेंगे।
जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को बीमा एजेंसी के तौर पर अधिकृत किया गया है। रविवार को एजेंसी ने कॉमन सर्विस सेंटर सीएससी संचालकों को ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना में नामांकन संबंधी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया।
एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के जिला प्रबंधक सुमित पारीक ने कहा कि सरकार ने खरीफ वर्ष 2022 के लिए सोयाबीन, धान, उड़द, मक्का, बाजरा व मौसम आधारित फसल बीमा में अमरूद की फसल को अधिसूचित किया है। पीएम फसल बीमा योजना में नामांकन के लिए गैर ऋणी कृषक आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि अभिलेख नकल डिजीटल हस्ताक्षर सहित स्वयं प्रमाणित, जमीन बटाई का शपथ पत्र, बैंक पासबुक अथवा केंसिल चेक आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन फॉर्म के साथ नजदीकी व्यावसायिक बैंक, सहकारी बैंक, सहकारी समिति, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, भूमि विकास बैंक, बीमा एजेंट एंव कॉमन सर्विस सेन्टर सीएससी के माध्यम से फसलों का बीमा करा सकते हैं।
योजना के तहत ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा, बेमौसम बारिश, जलभरा, भूस्खलन, बादल फटना, आकाशीय बिजली प्राकृतिक आपदा का नियमानुसार जोखिम कवर रहेगा।
सीएससी केंद्रों को नामांकन के दिए निर्देश
कॉमन सर्विस सेन्टर सीएससी के जिला प्रबंधक निखिल राठौर ने जिले के सभी सीएससी केन्द्र संचालकों को फसल बीमा करने के निर्देश दिए हैं। फसल बीमा के लिए आवेदन निशुल्क है। किसान को केवल फसल के हिसाब से प्रीमियम राशि का भुगतान करना होग।
नामांकन के लिए सीएससी केंद्रों को कमीशन का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएग। इस दौरान सीएससी राज्य समन्वयक चंचल, जीएसीएससी प्रबंधक निखिल राठौर, जिला समन्वयक संजीव मीणा, जिला समन्वयक एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी मुकेश कुमार शर्मा एवं वीएलई संचालक आदि उपस्थित थे।
Published on:
18 Jul 2022 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
