
बारां/किशनगंज/पत्रिका न्यूज नेटवर्क. किसान लगातार तीन वर्ष से कुदरत की मार झेल रहे हैं। लेकिन किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने का काम न तो बीमा कम्पनी कर रही है ओर न ही सरकार। इस बार हुए फसल खराबे से बिगडी किसानों की आर्थिक हालत को देखते हुए किसान महांपचायत ने सरकार से किसानों के सभी बिजली के बिल व सम्पूर्ण कर्ज माफी की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Rajasthan में शुरू होने वाली चुनावी सरगर्मियों से पहले गहलोत सरकार की खास तैयारी
इस बार सोयबीन, उडद व धान की फसलों में कुदरत की मार से भारी नुकसान हुआ है। किसानों को बेमौसम बरसात ने बर्बाद कर दिया। इस बार खेतों से किसानों के हाथ मे लागत का पैसा भी नही पंहुचा। किसानों इस बार दिवाली भी अन्धेरे मे मनेगी। किसान महापंचायत के प्रदेश सयोंजक सत्यनारायण सिंह ने किसानो की सम्पूर्ण कर्जमाफी के साथ ही बिजली बिलो को माफ करवाने की मांग की है। क्योंकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान फिर से कर्ज लेकर रबी की फसलों की तैयार करेंगे।
अभी तक वर्ष 2021 का फसल बीमा क्लेम किसानों को नही मिलना जख्मों पर नमक जैसा है। राजस्थान सरकार को किसान का संपूर्ण कर्ज चाहे सहकारी बैंक, राष्ट्रीयकृत बैंक की केसीसी एवं कृषि उपकरण आधारित ऋण व समस्त कृषि आधारित संपूर्ण कर्ज की माफी राजस्थान सरकार द्वारा की जाए।
Published on:
25 Oct 2022 12:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबारां
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
