6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Happy Diwali 2023: राजस्थान पुलिस ने दिया दीपावली पर आमजन को उपहार

Diwali 2023: बारां जिला पुलिस ने दीपावली के अवसर जिले के लोगों को बड़ा उपहार दिया है। पुलिस ने पिछले करीब एक वर्ष के दौरान गुम हुए करीब 15 लाख रुपए की कीमत के 105 मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों को सुपूर्द किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_baran_police.jpg

Diwali 2023: बारां जिला पुलिस ने दीपावली के अवसर जिले के लोगों को बड़ा उपहार दिया है। पुलिस ने पिछले करीब एक वर्ष के दौरान गुम हुए करीब 15 लाख रुपए की कीमत के 105 मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों को सुपूर्द किया है।

यह गुमशुदा मोबाइल पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2021-2022 से अब तक जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गुमशुुदा मोबाइलों को ट्रेस करने का अभियान चलाया गया था। अभियान के दूसरे चरण में एएसपी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साइबर सैल के हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह समेत टीम ने मोबाइलों को सर्च किया। इसमें 15 लाख के 105 मोबाइल को बरामद किया गया।

बरामद मोबाइलों को एकत्र कर सम्बंधित मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मोबाइल मालिकों से बिल आदि लेकर उन्हें बुलाया गया तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी चौधरी व एएसपी घनश्याम शर्मा ने लौटाकर दीपावली के उपहार स्वरूप भेंट किए। लोगों का कहना था कि मोबाइल गुम हुए कई दिन हो गए थे। इससे उन्हें वापस मोबाइल मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी।

यह भी पढ़ें : ब्रांडेड की दर से ही बिक रहे छद्म नाम के पटाखे, असली-नकली के फेर में उलझे ग्राहक

यूपी, एमपी ओर दिल्ली, हरियाणा में मिले

कई मोबाइल राजस्थान के विभिन्न जिलों में चल रहे थे जो कई यूपी, दिल्ली, हरियाण, मध्यप्रदेश में थे। टीम के साइबर सैल के हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह के अलावा कांस्टेबल प्रकाश चौधरी, हरिप्रकाश मीणा जीरोद, मनदीप आदि की मदद से गुमशुदा मोबाइल तलाशने में मदद मिली। इस पर पुलिस अधीक्षक चौधरी ने टीम के कार्य से प्रसन्न होकर टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।