29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थर्मल में फूटा श्रमिकों का आक्रोश

छबड़ा सुपर थर्मल क्रिटिकल पावर प्लांट में बुधवार रात एक श्रमिक बॉयलर साइट से गिर कर गंभीर घायल हो
2 min read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Apr 01, 2016

baran

baran

छबड़ा।छबड़ा सुपर थर्मल क्रिटिकल पावर प्लांट में बुधवार रात एक श्रमिक बॉयलर साइट से गिर कर गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के बारां चिकित्सालय में रैफर किया है। श्रमिक के घायल होने व सुरक्षा इंतजाम नाकाफी बताते हुए विरोध स्वरूप श्रमिकों ने गुुरुवार को हड़ताल कर दी। जिससे थर्मल में समूचा कामकाज ठप रहा। बापचा थानाप्रभारी मान सिंह के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे थर्मल में बॉयलर साइट पर निजी कंपनी का श्रमिक विजयपुर निवासी घनश्याम केवट (28) इंसुलेशन का काम कर रहा था। तभी असंतुलित होकर करीब 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिरने से वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बारां रैफर कर दिया।

पसरा रहा सन्नाटा

गुरुवार प्रात: थर्मल के श्रमिक काम पर आए तो उन्हें श्रमिक के गिरने से घायल होने की खबर लगी तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद विरोध स्वरूप सभी श्रमिकों ने काम का बहिष्कार कर हड़ताल की घोषणा कर दी। श्रमिकों ने थर्मल में सुरक्षा में खामियां होने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस पहुंची ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन श्रमिक नहीं माने एवं दिन भर समूचे थर्मल में सभी कंपनियों का काम ठप रहने से सन्नाटा छाया रहा।

बुधवार रात एक श्रमिक गिर कर घायल हो गया था। इस पर गुरुवार को मजदूरों ने हड़ताल कर दी थी। जिससे थर्मल में दिनभर कामकाज ठप रहा। स्थिति सामान्य है। शुक्रवार से फिर से काम शुरू हो जाएगा। थर्मल में मजदूरों की सुरक्षा का तो विशेष ध्यान रखा जाता है।बी कुमार उपमुख्य अभियंता, छबड़ा सुपर थर्मल क्रिटिकल पावर प्लांट मोतीपुरा चौकी

पहली इकाई में विद्युत उत्पादन शुरू


छबड़ा. छबड़ा सुपर थर्मल पावर प्लांट मोतीपुरा चौकी में 250 मेगावाट की पहली इकाई को बुधवार देर रात सिंक्रोनाइज कर दिया गया। इसी के साथ इकाई में फुल लोड पर विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। थर्मल के मुख्य अभियंता ने बताया कि 21 मार्च को इकाई की बॉयलर ट्यूब लीकेज होने पर इसे बंद किया था। मरम्मत के बाद बुधवार दोपहर 2.34 बजे इकाई को लाइटअप कर रात 12.05 बजे सिंक्रोनाइज कर दिया गया। गुरुवार को इकाई में फुल लोड पर विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। 250 मेगावाट की दूसरी, तीसरी व चौथी इकाई में लगातार विद्युत उत्पादन जारी रहने से अब चारों इकाइयों में एक साथ 1 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन शुरू हो गया।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग