read also : कोटा में दौड़ती कार पलटने से पांच जनों की मौत
भुगतान के बाद बचे थे
पुलिस व व्यापारी सूत्रों के अनुसार व्यापारी व उसके मुनीम आदि नीलामी के लिए गए हुए थे। दोपहर 2.45 पर एक युवक दुकान में घुसा। लोहे की आलमारी के ताले तोड़े तथा आलमारी में रखा नगदी से भरा बैग उठाया ओर चला गया। दुकान में सुबह के वक्त सात लाख की राशि थी, लेकिन उसमें से कुछ लोगों को भुगतान कर दिया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी फर्म सुरेन्द्र कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार के व्यापारी लोकेन्द्र सिंह का कहना था कि घटना के समय व्यापारी व फर्म के कर्मचारी दुकान का शटर खुला छोड़कर नीलामी शेड पर गए थे। शाम 4 बजे नीलामी से लौटने के बाद उन्हें आलमारी खुली मिली तो वारदात का पता लगा। इस मामले में व्यापारी का कहना था कि रूटीन का काम है, इसी तरह दुकान छोड़कर जाते है। दुकान पर नगदी भी रखी ही रहती है।