8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में दौड़ती कार पलटने से पांच जनों की मौत

कोटा जिले में सडक़ हादसे में पांच जनों की दर्दनाक मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। कार का टायर फटने के कारण हादसा हुआ। घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 28 Dec 2020, 9:31 PM IST

Big road accident in Jahazpur, five killed

Big road accident in Jahazpur, five killed

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर पोलाईकला के पास सोमवार शाम को कार पलट जाने के कारण हुए हुए हादसे में पांच जनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बहुत दर्दनाक था। कार की रफ्तार तेज होने के कारण कई पलटे खाए। टायर फटने के कारण कार पलटी।
सभी मृतक कैथून कस्बे के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार कार में करीब 15 जने सवार थे। सभी घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक जने की हालत गंभीर है। सभी यात्री बारां से कोटा की ओर आ रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रणविजय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। मृतकों में बिलाल (40), राशिद परवेज (35),परवेज (35), मुजादीन (23), हसन (40) शामिल है। इसके अलाव घायलों में मुस्तफा (22), आसिफ (24), अब्दुल हलीम (25), आशिक, तालिब हुसैन (25) के अलावा अन्य 27 वर्षीय व्यक्ति को घायल अवस्था में भर्ती कराया है। जैसे हादसे की सूचना कैथून पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।