8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इधर एडीजी बोले, कोटा में चाकूबाजी को नियंत्रित करना होगा, उधर किशोर को चाकू मारे

किशोर पर चाकू से पांच से ज्यादा वार किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 28 Dec 2020, 11:20 PM IST

इधर एडीजी बोले, कोटा में चाकूबाजी को नियंत्रित करना होगा, उधर किशोर को चाकू मारे

इधर एडीजी बोले, कोटा में चाकूबाजी को नियंत्रित करना होगा, उधर किशोर को चाकू मारे

कोटा। शहर के वार्षिक निरीक्षण को कोटा आए एडीजी श्रीनिवास राव जंगा (आम्र्स बटालियन) ने सोमवार को कोटा शहर का वार्षिक निरीक्षण किया। जंगा ने पुलिस लाइन और भीमगंजमण्डी थाने का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधीक्षक ऑफि स में जिले के अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। जंगा ने क्राइम मीटिंग में कहा कि कोटा शहर में इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा चाकूबाजी है और इसे नियंत्रित किया जाना चाहिए। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने एक किशोर को चाकू मार दिए। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में सोमवार को चार-पांच युवकों ने एक किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। किशोर के पीठ, पैर, कंधे पर चाकू से पांच से अधिक वार किए। इसके बाद आरोपी के भाई व पिता ने पीडि़त की मां और उसे जान से मारने की धमकी दी। कैथूनीपोल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चाकूबाजी की सूचना पर अतिक्ति पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। तबेला हाउस के कोने पर कैथूनीपोल निवासी आदित्य पाठक (19) को चार-पांच बदमाशों ने घेरकर चाकू से हमला कर दिया। आदित्य पर 5 से ज्यादा वार किए। पुलिस ने बताया कि रविवार को पाठक की उसके घर के बाहर कुछ लड़कों से कहासुनी हुई थी। लड़के उसके घर के बाहर खड़े होकर जोर-जोर से बातें कर रहे थे और गाली-गलौच कर रहे थे। पाठक ने उन्हें मना किया था। सोमवार को बदमाशों ने आदित्य के साथ उसके घर के बाहर कुछ दूरी पर चाकू मारकर यह वारदात कर दी। चाकूबाजी की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल तिवारी भी मौके पर पहुंचे और पीडि़त के परिजनों को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज करवाया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर शहर में चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि पीडि़त पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने चाकूबाजी की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
टॉप टेन बदमाशों को पकड़ो

कोटा. शहर के वार्षिक निरीक्षण को कोटा आए एडीजी श्रीनिवास राव जंगा (आम्र्स बटालियन) ने सोमवार को कोटा शहर का वार्षिक निरीक्षण किया। जंगा ने जिले के टॉप 10 बदमाशों को पकडऩे और शहर में पनप रही गैंग पर कार्रवाई करने को कहा है। इस दौरान डीआईजी रविदत्त गौड़, शहर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक समेत जिले के आला अफ सर मौजूद रहे।