7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साथियों के साथ काम पर निकला था, इंतजार कर रही थी मौत

बारां के अटरू इलाके में मजदूरी करते ईंट की दीवार गिरी, मजदूर की हुई मौत

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Mar 06, 2021

साथियों के साथ काम पर निकला था, इंतजार कर रही थी मौत

साथियों के साथ काम पर निकला था, इंतजार कर रही थी मौत

अटरू. समीप के काचरी गांव में शुक्रवार को मकान के निर्माण के दौरान ईंट की दीवार गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। अन्य घायल कौशल्या बाई को प्राथमिक उपचार के बाद बारां रेफर कर दिया गया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस में दी गई रिपोर्ट में बताया कि काचरी में मजदूरी करने के लिए चार-पांच युवकों के साथ गणेश मोहल्ला अटरू निवासी मृतक महावीर रेगर गया था। वो में भूरा लाल नागर के मकान पर मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान ईंटों की दीवार ढह गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। महावीर की गंभीर चोट आने पर मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूरों को बाहर निकाला और चिकित्सालय लाए। मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता की मांग की।

read also : बाइक पर आए और युवक पर चलाई गोली
परिजन को आर्थिक मदद देने की मांग
मृतक के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद चिकित्सालय परिसर में मौजूद लोगों ने शव को उठाने से मना कर दिया। कांग्रेस नेता अरविंद मेघवाल, भाजपा के जिला सचिव कुलदीप चंद्रसेन ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। इस दौरान एसडीम दिनेश मीणा चिकित्सालय पहुंचे और लोगों से समझाइश कर मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है।