बरेली। साली के प्रेम में पागल एक युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। अभी एक माह पहले ही युवक की शादी हुई थी और शादी के बाद उसके सम्बंध साली से हो गए थे जिसका पत्नी विरोध करती थी जिसके कारण पति ने गला दबा कर पत्नी को मार डाला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना नवाबगंज के जिगनिया गांव की है।