बंगला खाली करने के मुददे पर मुद्दे पर अखिलेश ने अधिकारियों पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी जान लें सरकारें आती जाती रहती हैं। हमने बहुत से अधिकारियों को कप प्लेट उठाते देखा है। वहीं चीफ सेक्रेटरी पर लगे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि उसकी जांच चीफ सेक्रेटरी नहीं कर सकते, मामला एक ही दिन में कैसे खत्म हो गया। कमाल की सरकार है भाजपा, भ्रष्टाचार का मामला एक दिन में खत्म कर देते हैं। अखिलेश ने कहा कि हमारे बंगले में जाना चाहिए और वहां की एक एक चीज दिखानी चाहिए। मैं सरकार से यह कहूंगा कि वह मुझे बताएं कि उनका कौन सा सामान टूट गया है कौन सा सामान चला गया है, उसका हर्जाना देने के लिए तैयार हूं।