13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर सपाइयों को लड़ना है चुनाव, तो कर दें इस तिथि तक आवेदन

जिला प्रवक्ता ने दी जानकारी, बन गई है पूरी कार्ययोजना

2 min read
Google source verification
सपा प्रतीकात्मक  चित्र

सपा प्रतीकात्मक चित्र

बरेली। नगर निकाय चुनाव में नगर निगम के मेयर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के चेयरमैन का आरक्षण जारी कर दिया है। आरक्षण जारी होने के बाद सभी दल चुनाव की तैयारी में जुट गए है। चुनाव में जीत के लिए पार्टियों द्वारा बैठक का दौर शुरू हो गया है। आरक्षण घोषित होने के बाद समाजवादी पार्टी ने दावेदारों से आवेदन मांगे है। सपा ने नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासद के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन मांगे है।

समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने नगर पंचायत और नगर पालिका चेयरमैन व सभासद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के लिए 18 अक्टूबर तक आवेदन तिथि निर्धारित की है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर इस बार नगर पंचायत नगर पालिका व नगर निगम का चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पिछले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के झूठे जुमलों व साम्प्रदायिकता के जाल में फंस गई थी। योगी सरकार की छह माह में ही जनता त्राही-त्राही कर उठी है। आज जनता अखिलेश यादव जी के किये गये विकास कार्याें को याद कर रही है। जनता को जो धोखा भाजपा ने दिया है, उसका जवाब नगर पंचायत, नगर पालिका व नगर निगम के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का परचम लहरा कर देगी। बरेली निगम से लेकर तमाम नगर पालिकायें और नगर पंचायतों में सपा अपना परचम लहरायेगी और यह स्थिति पूरे उप्र में रहेगी।

जिला प्रवक्ता हैदर अली ने बताया कि शनिवार को प्रातः 11 बजे समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर पदाधिकारी जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर जिला पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये जा रहे पुलिस के दुरूपयोग की शिकायत करेंगें।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग