6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका इम्पेक्ट – युवती के मुंह पर कालिख पोतने वाली पांच महिलाएं गिरफ्तार

बिशारतगंज में मासूम बच्चे और उसकी मां का मुंह काला करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Google source verification
pitai

pitai

बरेली। बिशारतगंज में मासूम बच्चे और उसकी मां का मुंह काला करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना की पुलिस अनदेखी करती रही लेकिन बाद में दबाव में आई पुलिस ने खुद घटना का संज्ञान लिया और रिपोर्ट दर्ज की।

क्या था मामला

बिशारतगंज के प्रमुख दवा व्यवसायी के सबसे छोटे बेटे शिवम साहू ने कुछ समय पहले पत्नी सुमन को घर से निकालकर अपनी विवाहित प्रेमिका को घर में रख लिया था। पत्नी सुमन ने कई लोगों के साथ पति शिवम के घर पर धावा बोला और प्रेमिका को पकड़ लिया। उसकी चप्पलों से पिटाई के बाद मुंह पर कालिख पोत दी। पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। थाने से बमुश्किल 800 मीटर की दूरी पर बवाल होता रहा, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इतना ही नहीं किसी ने भी युवती को बचाने की जहमत नहीं की। और वीडियो बनाते रहे।

ये भी पढ़े

https://www.patrika.com/bareilly-news/woman-and-her-son-beaten-by-public-and-put-black-color-on-face-1-3076699/?ufrm=lsub

मुकदमा हुआ दर्ज

वही जब इस मामले को पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पुलिस हरकत में आई और सुमन और उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने सुमन, मंजू , प्रेमवती , जूवी और बबली को गिरफ्तार कर लिया बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती और उसका प्रेमी घटना के बाद कही चला गया है और इनके मिलने के बाद पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।