16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोमियो बना डायल 100 का सिपाही, गिरफ्तार

।ये सिपाही महिला से अकसर छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vikas Kumar

•

Updated: 29 Jul 2017, 8:32 PM IST

uttar pradesh anti-Romeo squads

uttar pradesh anti-Romeo squads

बरेली।
प्रदेश के मुखिया भले ही महिला सुरक्षा की बात करते हुए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है।लेकिन योगी की पुलिस ही महिलाओं के लिए खतरा बन गयी है।आंवला पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक सिपाही को गिरफ्तार किया है।ये सिपाही महिला से अकसर छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई थी।


यहां का है मामला

आंवला के खेड़ा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आंवला थाने में तैनात सिपाही राजीव यादव से उसकी जान पहचान हो गई थी। महिला का आरोप है कि अब सिपाही उसे जहाँ मिलता है, छेड़खानी कर परेशान करता है। पुलिस को बताया कि दो दिन पहले वह घर से बरेली जा रही थी। इसी दौरान सरगम टाकीज के पास सिपाही मिल गया और जबरन छेड़खानी करने लगा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


बलात्कार का भी आरोप

वर्तमान में सिपाही फतेहगंज पूर्वी में डायल 100 पर तैनात है।आंवला थाने के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले महिला ने सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने अब बयान में रेप का आरोप भी लगाया है। सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।