उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश 11 जुलाई को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश 10 जुलाई को बाड़मेर से प्रस्थान कर बठिण्डा तक जाएगी। यह रेलसेवा बठिण्डा-ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर 10 जुलाई को ऋषिकेश के स्थान पर बठिण्डा से चलेगी। यह ट्रेन ऋषिकेश-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।