थानाधिकारी शारदा विश्नोई ने बताया कि रविवार रात पुलिस को गश्त के दौरान पाली करमावास रोड पर एक संदिग्ध तूफान बंद गाड़ी जाती हुई दिखाई दी, इस पर पुलिस ने करमावास के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पाली की तरफ से एक तूफान बंद जीप आती हुई दिखाई दी, जिसके आगे एक बाइक सवार एस्कॉर्ट करते हुए चल रहा था। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देख कर बाइक के साथ जीप चालक भी नाकाबंदी तोड़ कर वाहन सिवाना की तरफ भगाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उनका पीछा किया। पीछे पुलिस आते हुए देख वाहन चालक करमावास के आगे सिवाना रोड किनारे वाहन छोड़ कर भाग गया।