8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

700 विद्यार्थी दो स्कूलों में पढ़ रहे हैं…हट क्यों नहीं रहे इनके नाम, पढ़ें पूरी खबर

विद्यार्थी पढ़ रहा है किसी विद्यालय में और नामांकन किसी अन्य विद्यालय में बताया जा रहा है। यह स्थिति एक-दो नहीं करीब सात सौ विद्यार्थियों की है , जिनका दोहरा नामांकन चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 24 Dec 2023, 4:08 PM IST

government_school.jpg

विद्यार्थी पढ़ रहा है किसी विद्यालय में और नामांकन किसी अन्य विद्यालय में बताया जा रहा है। यह स्थिति एक-दो नहीं करीब सात सौ विद्यार्थियों की है , जिनका दोहरा नामांकन चल रहा है। इसने शिक्षा विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। बार-बार नोटिस के बावजूद दोहरा नामांकन हट ही नहीं रहा।

बाड़मेर-बालोतरा दोनों जिलों के 21 ब्लॉक में से माध्यमिक शिक्षा के अधीन तीन ब्लॉक धनाऊ, सेड़वा व सिणधरी के विद्यालयों में 284 छात्र-छात्राएं ऐसी हैं जिनका नाम निजी और सरकारी विद्यालयों में एक साथ चल रहा है। नियमानुसार एक विद्यार्थी का नाम एक ही जगह होना चाहिए। यह गड़बड़झाला शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत बनाई गई सूची में है। इसमें आरटीई के तहत नि:शुल्क सीट्स पर योग्य बालकों के राजकीय विद्यालयों में भी दोहरे नामांकन चल रहे हैं जिसको लेकर निदेशालय माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षा ने सूची जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी के मार्फत सुधार के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन लम्बे समय बाद भी सुधार नहीं हो रहा।

यह भी पढ़ें : Year Ender 2023 : साल 2023 में चर्चा में रही राजस्थान में हुई ये शाही शादियां, पूरी दुनिया की टिकी इन पर नज़र

पीएससी पोर्टल व शालादर्पण पर नाम
निजी विद्यालयों की सूचना पीएससी पोर्टल पर दर्ज होती है जबकि सरकारी विद्यालयों के लिए शालादर्पण पोर्टल बना हुआ है। दोनों पर ही इन बच्चों के नाम होने से गड़बड़ी पकड़ में आई है जिसको सुधार को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। 16 दिसम्बर तक त्रुटि सुधार के निर्देश सीबीईओ को दिए गए थे, लेकिन अभी भी दोहरे नामांकन नहीं हटे हैं।

इतने हैं दोहरे नामांकन
आडेल, धनाऊ और सिणधरी ब्लॉक में 284 बच्चों का दोहरा नामांकन है। प्राथमिक शिक्षा के तहत सभी ब्लॉक में 410 बच्चे ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनका दो-दो विद्यालयों में नाम चल रहा है।

दस्तावेज सहित उपस्थिति का नोटिस
दोहरे नामांकन के तीन ब्लॉक के सीबीईओ को दस्तावेज सहित कार्यालय में उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही तीनों ब्लॉक के दोहरे नामांकन हटा कर सूची में सुधार किया जाएगा। - जेतमालसिंह राठौड़, एडीईओ माध्यमिक शिक्षा (मुख्यालय) बाड़मेर