महेश जयंती शोभायात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत
बाड़मेर. महेश जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित शोभायात्रा का मुस्लिम समाज, बाड़मेर ने स्थानीय अहिंसा सर्किल रेलवे स्टेशन रोड पर स्वागत कर पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम का आयोजन मोमीन ब्रदर्स मंच की ओर से किया गया।
मोमीन ब्रदर्स मंच के संयोजक अबरार मोहम्मद, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के नायब सचिव मोहम्मद हारून कोटवाल, हज सेवक बच्चू खान कुम्हार, मोहम्मद रफीक, शौकत शेख, शाहिद कुरेशी, अवेश कुरेशी, मोहम्मद तारिक, शकूर खान, आरिफ मोहम्मद, यासिर मोहम्मद आदि ने शोभायात्रा में शामिल समाज के अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंदड़ा सहित प्रबुद्धजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।