7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर-जोधपुर के बीच अब एक और साधारण ट्रेन, 10 अप्रेल से चलेगी

दोपहर 1 बजे बाड़मेर से होगी रवाना-पैसेंजर स्पेशल के रूप में होगी संचालित-मुनाबाव-बाड़मेर के बीच भी चलेगी साधारण रेल

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर-जोधपुर के बीच अब एक और साधारण ट्रेन, 10 अप्रेल से चलेगी

बाड़मेर-जोधपुर के बीच अब एक और साधारण ट्रेन, 10 अप्रेल से चलेगी

बाड़मेर. कोविड महामारी के बाद फिर से ट्रेनों के संचालन को गति मिलने लगी है। बाड़मेर-जोधपुर के बीच 10 अप्रेल से पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 04844/04843 बाड़मेर-जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर स्पेशल 10 अपेल से आगामी आदेश तक प्रतिदिन चलेगी। गाड़ी संख्या 04844 बाड़मेर- जोधपुर पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रेल से बाड़मेर से दोपहर 1 बजे रवाना होकर जोधपुर शाम 5.50 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04843 जोधपुर-बाड़मेर पैसेंजर स्पेशल 11 अप्रेल से जोधपुर से प्रात:9.05 बजे रवाना होकर बाड़मेर दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी।
मुनाबाव-बाड़मेर का शैड्यूल जारी
गाडी संख्या 04881/04882 बाड़मेर-मुनाबाव- बाड़मेर पैसेंजर स्पेशल का संचालन 10 अप्रेल से शुरू होगा। गाड़ी संख्या 04881 बाड़मेर-मुनाबाव पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रेल से बाड़मेर से प्रात: 7.30 बजे रवाना होकर मुनाबाव प्रात: 9.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04882 मुनाबाव-बाड़मेर पैसेंजर स्पेशल 10 अप्रेल से मुनाबाव से प्रात:10.30 बजे रवाना होकर बाड़मेर दोपहर 12.45 बजे पहुंचेगी।
साधारण रेल के लिए मिलेगा टिकट
पैसेंजर ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग खिड़की से लिया जा सकेगा। यात्रियों को बुकिंग से टिकट लेकर यात्रा करनी होगी। पैसेंजर ट्रेन अनारक्षित संचालित होगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग