17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आमिर खान शनिवार को अचानक बाड़मेर के सिवाना पहुंचे…देखिये वीडियो

- आमिर खान आए राखी और छप्पन की पहाडि़यों में घूमे - खुली जीप में बैठकर खिंचवाए फोटो

2 min read
Google source verification
Aamir Khan suddenly reached Sewana in Barmer on Saturday

Aamir Khan suddenly reached Sewana in Barmer on Saturday

राखी (बाड़मेर). फिल्म अभिनेता आमिर खान शनिवार को अचानक सिवाना तहसील के राखी गांव पहुंच गए। आमिर इन दिनों पाली जिले के रोहिट कस्बे में फिल्म लोकेशन को लेकर आए हुए हैं और उनको बाड़मेर की छप्पन की पहाडि़यों की जानकारी मिली तो वे लोकेशन की तलाश में यहां पहुंच गए।

Read more :VIDEO : फिल्म अभिनेता आमिर खान का मारवाड़ी परम्परा से हुआ स्वागत, पाली के रोहट गढ़ में करेंगे रात्रि विश्राम

आमिर सुबह जल्दी रोहिट से रवाना हुए और राखी गांव के अजातशत्रुसिंह के यहां पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने राखी गांव के साथ सिवाना के आसपास की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने यहां मसाला चाय का स्वाद लेते हुए खान-पान और संस्कृति के बारे में पूछा।

Read more :दंगल से बड़ी फिल्म है सीक्रेट सुपरस्टार: आमिर खान

यहां उनको प्रद्युमनङ्क्षसह भंवरानी, शिवदत्त भैंसवाड़ा, पन्नेसिंह शेखावत सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि किस तरह यहां पानी का संचय किया जाता है और पहाडि़यों का पानी कहां पहुंचता है।
खुली जीप में छप्पन की पहाडि़यों में घूमे आमिर

Read more : जितेंद्र, अनिल कपूर से प्रेरित होकर आमिर ने बनाई सीक्रेट सुपरस्टार

आमिर खां यहां खुली जीप में छप्पन की पहाडि़यों में पहुंच गए। सिवाना के हल्देश्वर के पास नाग क्षेत्र को देखा। हल्देश्वर के विकट रास्ते, शिव मंदिर, दुर्गादास प्रोल की जानकारी दी गई।

Read more :दिल को छूने वाले विषय को ही चुनते हैं आमिर खान, जानिए क्यों?

हल्देश्वर को फिल्म शूटिंग के लिए किस प्रकार उपयोगी बनाया जा सकता है इसकी जानकारी ली।

Read more :आमिर की पत्नी का किरदार निभएंगी प्रियंका!

बढ़ी दाढ़ी, तिरछी टोपी और लिए फोटो

आमिर खान ने यहां खुली जीप के बोनट पर बैठकर खुद का फोटो सेशन करवाया साथ ही अन्य लोकेशन पर भी फोटो लिए। उन्होंने तिरछी टोपी पहन रखी थी।

Read more :आमिर खान पर भड़की तनुश्री दत्ता, कहा- मेरे साथ जब हुआ तब क्यों नहीं उड़ी आपकी नींद

आमिर की दाढ़ी बढ़ी हुई थी। उन्होंने यहां उनके साथ आए राखी के लोगों के साथ भी फोटो लिए। इसमें पहाडि़यों का दृश्य है।

Read more :बॉलीवुड के ये 12 सितारे जो खाते हैं, क्या आप भी वही खाते हैं, जानें इनकी फेवरिट डिश

Read more :बड़े नखरीले हैं ये 5 सितारे, फिल्म साइन करने से पहले रख देते हैं अपनी ये 5 खास शर्ते, पूरी नहीं हो तो छोड़ देते हैं फिल्म

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग