पुलिस के अनुसार जालीखेड़ा गांव की सरहद में धोलानाडा सड़क मार्ग पर बाइक पर सवार दो युवक अपने गांव की जा रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक बजरी से भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार साबिर खां पुत्र इमान खान एवं हसन खां पुत्र इमाम खान निवासी शमों की ढाणी गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।सूचना मिलने पर आरजीटी पुलिस मौके पर पहुंची एवं गंभीर घायलों को निजी वाहन से गुड़ामालानी के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सांचौर रैफर किया। पुलिस ने इमान खान की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।