9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेगा हाईवे पर विभाजन रेखा नहीं होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

निर्माण एजेंसी नहीं दे रही ध्यान, जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त मेगा हाईवे पर विभाजन रेखा नहीं होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाएंमेगा हाईवे पर वाइट पट्टी विभाजन रेखा के बिना बना हाईवे चलते वाहान।   सिणधरी. उपखंड क्षेत्र से गुजरने वाला मेगा हाईवे फलोदी से रामजी गोल तक मार्ग को जोड़ता है। हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी व हाइवे के बीच विभाजन रेखा नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। हाइवे बनने के दो साल बाद भी नवीनीकरण नहीं होने से जगह-जगह गड्ढों की भरमार पड़ी है।

1 minute read
Google source verification
मेगा हाईवे पर विभाजन रेखा नहीं होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

मेगा हाईवे पर विभाजन रेखा नहीं होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाएं

निर्माण एजेंसी नहीं दे रही ध्यान, जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्तमेगा हाईवे पर विभाजन रेखा नहीं होने से आए दिन हो रही दुर्घटनाएं
मेगा हाईवे पर वाइट पट्टी विभाजन रेखा के बिना बना हाईवे चलते वाहान।

सिणधरी. उपखंड क्षेत्र से गुजरने वाला मेगा हाईवे फलोदी से रामजी गोल तक मार्ग को जोड़ता है। हाईवे पर स्पीड ब्रेकर पर सफेद पट्टी व हाइवे के बीच विभाजन रेखा नहीं होने से लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। हाइवे बनने के दो साल बाद भी नवीनीकरण नहीं होने से जगह-जगह गड्ढों की भरमार पड़ी है। गड्ढों की भरमार को पाटने के लिए औपचारिकता निभाई जा रही है। जिसके चलते एक जगह गड्ढे सही होने के तक दूसरी जगह बड़े गड्ढे बन जाते हैं ।

नहीं रुक रहे हादसे

मेगा हाईवे रामजी गोल से फलोदी को जोड़ने के दौरान कई घुमावदार मोड़ होने के कारण हर समय दुर्घटना का डर रहात है। रिडकोर ने घुमावदार मोड़ में ब्रेकर बनाए लेकिन सांकेतिक बोर्ड नहीं होने के कारण अधिक हादसे होने लगे हैं। पिछले 6 माह के अंदर सिणधरी, पायला कला के आसपास एक दर्जनभर हादसे हो चुके हैं। लंबे समय से मेगा हाईवे पर टोल वसूली के बावजूद भी सुविधाएं नहीं दी जा रही है, जिसके चलते अधिकतर वाहन चालक विभाजन रेखा व साइडलाइन के कारण हादसे के शिकार हो रहे हैं।

सप्ताह में 4 बार हाईवे से गुजरना होता है लेकिन जगह-जगह गड्ढों की भरमार पड़ी है लंबे समय से टोल वसूली हो रही है लेकिन हाईवे का निर्माण पूरी तरह से दोबारा नहीं हो पाया है केवल गड्ढों पाटने की औपचारिकता निभाई जा रही है। - देवाराम वेरड वाहन चालक

’’ हाईवे जगह-जगह से टूट चुका है हाईवे पर साइडलाइन वाइट पट्टी नहीं होने के कारण हर समय वाहन चालक हादसे के शिकार हो रहे हैं ।

- रामाराम सऊ वाहन चालक