8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडवांस बुकिंग करवाओ, 20 दिन बाद मिलेगी साइकिल

-एडवांस बुकिंग पर मिल रही है साइकिल-जिम बंद होने से साइकिल बनी सेहत की साथी-साइकिल की बिक्री में उछाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 31 Jul 2020, 8:17 PM IST

एडवांस बुकिंग करवाओ, 20 दिन बाद मिलेगी साइकिल

एडवांस बुकिंग करवाओ, 20 दिन बाद मिलेगी साइकिल

बाड़मेर. बाजार में मनपसंद की साइकिल खरीदनी है तो जाते ही नहीं मिल जाएगी। साइकिल के लिए एडवांस बुकिंग करवानी पड़ेगी। इसके भी 20-25 दिनों तक इंतजार करना पड़ेता तब जाकर साइकिल मिलेगी। लॉकडाउन के बाद इन दिनों साइकिल की खूब डिमांड है। खासकर युवाओं में साइकिल सेहत की साथी बन रही है।
लॉकडाउन के बाद जहां दुपहिया वाहनों की बिक्री घटी है तो साइकिल की की बढ़ी है। बच्चों के स्कूल नहीं खुलने से भी साइकिल की बिक्री खूब हो रही है। पसंद की साइकिल के लिए खरीददार को एडवांस में साइकिल बुक करवानी पड़ रही है।
जिम बंद तो साइकिल बनी सेहत की साथी
कोरोना के पार्क और जिम बंद होने से लोगों की सेहत की चिंता सता रही है। इसमें युवा जो नियमित रूप से जिम जाते थे, लेकिन अब महीनों से एक्सरसाइज बंद है। ऐसे में युवा साइकिल खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। साइकिल उनको सेहत को फिट रखने में काफी उपयोगी साबित हो रही है।
विक्रेता भी एडवांस में भेज रहे हैं पैसा
साइकिल विके्रताओं को भी माल मंगवाने के लिए एडवांस में चेक भेजना पड़ रहा है। विक्रेता बताते हैं कि लॉकडाउन से पहले तक ऑर्डर के अनुसार साइकिल आ जाती थी। लेकिन अब तो पूरे ऑर्डर का एडवांस चेक भेजने पर भी माल नहीं मिल रहा है। एडवांस चेक भेजने के कारण कोई पसंद की साइकिल बुक करवाता है तो उससे भी एडवांस राशि ली जाती है।
हम बड़े टायर वाली साइकिल खरीदने गए तो विक्रेता ने कहा कि इसके लिए तो आप को एडवांस बुकिंग करवानी पड़ेगी। इसके बाद भी कुछ दिनों तक साइकिल की डिलीवरी का इंतजार करना पड़ेगा।
रोहन सारस्वत, ग्राहक बाड़मेर
साइकिल की डिमांड बढ़ी है
अभी साइकिल की खूब डिमांड है। उसके अनुसार हमे आगे से माल नहीं मिल रहा है। एडवांस चेक भेजने के बावजूद साइकिलों का इंतजार करना पड़ता है। इसके कारण ग्राहक खाली जा रहे हैं। एडवांस बुकिंग वाले भी आते हैं।
-कैलाश लोहिया, साइकिल विक्रेता बाड़मेर