8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिपरजॉय तुफान- पहले हवाई जायजा, प्रभावितों से बात और फिर अधिकारियों को निर्देश

बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जिले के चौहटन क्षेत्र में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लिया। चौहटन, धनाऊ और आसपास के क्षेत्रों में तुफान से प्रभावितों की बात सुनी। तथा साथ ही अधिकारियों को तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Om Prakash Mali

•

Updated: 20 Jun 2023, 7:51 PM IST

_dsc0859_1.jpg

बिपरजॉय तुफान- पहले हवाई जायजा, प्रभावितों से बात और फिर अधिकारियों को निर्देश

बिपरजॉय के प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री गहलोत



बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को जिले के चौहटन क्षेत्र में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई जायजा लिया। चौहटन, धनाऊ और आसपास के क्षेत्रों में तुफान से प्रभावितों की बात सुनी। तथा साथ ही अधिकारियों को तत्काल सर्वे करवाकर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से जयपुर से उत्तरलाई आए। यहां से हेलीकॉप्टर से चौहटन का हवाई सर्वे किया। इस दौरान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम के साथ स्थानीय नेता भी साथ रहे। गहलोत प्रभावित लोगों से बात के बाद कहा कि राज्य सरकार बिपरजॉय तुफान की गंभीरता को लेकर पूर्व में ही तैयारी कर ली। कच्चे मकान, पशुओं और विद्यालय भवना को नुकसान हुआ है। जिसका सर्वे करवाकर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 हजार से अधिक लोगों को बिपरजॉय आने से पूर्व ही शिफ्ट किया गया तथा आर्मी सहित एसडीआरएफ की 17 और एनडीआरएफ की 8 टीम राहत एवं बचाव कार्यो लगी। आपदा मित्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए सड़क, बिजली पोल और ट्रांसफार्मर व अन्य की शीघ्र मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

गहलोत ने आमजन से अपील की है कि वे नदी या अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाएं। किसी अनहोनी के अंदेशा होने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, बिसुका उपाध्यक्ष फतेह खान, जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित एवं पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद साथ रहे।