6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, दो डंपर पकड़े, दोनों के चालक गिरफ्तार

अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रविवार अलसुबह कौशलू सरहद में अवैध बजरी से दो डंपर जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध बजरी से दो डंपर जब्त

अवैध बजरी से दो डंपर जब्त

सिणधरी थाना पुलिस ने लंबे समय से चल रहे अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ कार्रवाई कर रविवार अलसुबह कौशलू सरहद में अवैध बजरी से दो डंपर जब्त कर दो चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनके खिलाफ अवैध खनन करने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।

थाना क्षेत्र के पायलाकला इलाके में लंबे समय से बजरी के अवैध स्टॉक व फिर उससे डंपर भरवाने का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था। राजस्थान पत्रिका के 16 नवंबर के अंक में बजरी का धड़ल्ले से अवैध खनन, पूरी रात परिवहन, जिम्मेदार बने हुए हैं मूकदर्शक' शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया था। खबर प्रकाशन के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सिणधरी पुलिस हरकत में आई और रविवार अलसुबह कौशलू सरहद में थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार व उनकी टीम ने नाकाबंदी कर अवैध बजरी से भरे दो डंपर जब्त किए। पुलिस ने दोनों डंपरों के चालक पुरखाराम पुत्र कलाराम भील निवासी जेठमालपुरा आकोड़ा, चौहटन व शंकरलाल उर्फ प्रकाश पुत्र खेराजराम मेघवाल निवासी मांगता, धोरीमन्ना को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इनका कहना है
पुलिस ने नाकाबंदी कर दो डंपर जब्त किए हैं। दोनों चालकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। जो भी अवैध कारोबार में शामिल हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्रकुमार, थानाधिकारी सिणधरी

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग