8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर पहुंच रही अवैध शराब की बड़ी खेप, 4 दिनों में अवैध शराब से भरे 3 ट्रक जब्त

--ट्रक में परिवहन करते 1105 कार्टन देशी शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 14 May 2023, 11:12 PM IST

बाड़मेर पहुंच रही अवैध शराब की बड़ी खेप

बाड़मेर पहुंच रही अवैध शराब की बड़ी खेप

पचपदरा पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिछले 4 दिनों में अवैध शराब से भरे तीन ट्रक जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि मुखबिर की इत्तला पर बालोतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद व पचपदरा के वृताधिकारी मदनलाल के सुपरविजन में ओमप्रकाश उप निरीक्षक पुलिस थाना पचपदरा मय पुलिस पार्टी ने पचपदरा में मेगा हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक 10 चक्का ट्रक दस्तयाब कर वाहन में अवैध देशी शराब से भरे करीब 50 लाख रुपए कुल 1105 कार्टून पव्वे बरामद कर एक मुल्जिम को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पचपदरा थाना प्रभारी ओमप्रकाश गोदारा उप निरीक्षक थाना प्रभारी पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान वाहन के ऊपर लगा तिरपाल हटा कर तलाशी ली तो उसमें वाहन में राजस्थान निर्मित आरएमएल देशी शराब अलग अलग ब्रांड के पव्वों के कार्टन भरे हुए पाए गए, जिसमें अलग-अलग ब्रांड पव्वों से भरे 817 कार्टन उस के कागज के पाउचनुमा पव्वों से भरे 288 कार्टून व कुल 1105 कार्टन में अवैध देशी शराब राजस्थान निर्मित बरामद किए। ट्रक चालक भभूताराम पुत्र राणाराम जाति विश्नोई निवासी जागुओं की ढाणी ऊपरला पुलिस थाना चौहटन जिला बाड़मेर को गिरफ्तार कर पुलिस थाना पचपदरा पर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया।

शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख

जब्तशुदा शराब की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। गौरतलब है कि जिला पुलिस ने शनिवार रात एक ट्रक गुड़ामालानी पुलिस थाना क्षेत्र व एक ट्रक पुलिस थाना पचपदरा क्षेत्र में दो ट्रकों में परिवहन करने के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब से भरे कार्टन बरामद किए।