6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बम-बम भोले, हर-हर महादेव….

शिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धा का ज्वार

less than 1 minute read
Google source verification
br1902c13.jpg



बालोतरा. नगर व क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने अभिषेक पूजन कर, आरती उतार, प्रसाद का भोग लगाया। हाथ जोड़ परिवार में खुशहाली की कामना की। हर- हर महादेव, जय शिव शंकर के जयकारों से मंदिर पूरे दिन गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही से मेले सा माहौल रहा।
नगर व समूचे क्षेत्र में शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अधिक उत्साह देखने को नजर आया। श्रद्धालुओं ने इस दिन व्रत, उपवास रखा। स्नान कर पूजा के धुले शुद्ध वस्त्र पहन शिवालयों में शिवलिंग पर जल- दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। भांग ,बिल्वपत्र, कनेर, आक के पुष्प, धतूरा चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया। आरती उतार, शीश नवा, प्रसाद का भोग लगाया। इसके बाद ओम नम: शिवाय पंचाक्षर मंत्र का जाप किया। वहीं भजन- कीर्तन किया। बम- बम भोले, हर- हर महादेव, जय शिव शंकर के जयकारों से पूरे दिन शिवालय गुंजायमान रहे। नगर के बांटेश्वर महादेव, पिपलेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव, द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव, रामेश्वर महादेव ,नर्मदेश्वर महादेव, वनखंडी महादेव, आदि शिवालयों में पूरे दिन दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़े। क्षेत्र के प्रसिद्ध होटलू महादेव, बिठूजा महादेव, मलवा महादेव, खेड़ पंचमुखी महादेव, आदि शिव मंदिर में दर्शन के लिए बालोतरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इन्होंने शिवलिंग पर जल, दूध चढ़ाकर अभिषेक किया। हाथ जोड़ ,शीश नवा प्रसाद का भोग लगाया। परिवार में खुशहाली की कामना की। पुरुषों ने जय कारे लगाएं, महिलाओं ने भजन कीर्तन किए। शाम की आरती में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे नगर सहित समूचे क्षेत्र में पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह दिखाई दिया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग