बस संचालन के दौरान किसी भी वाहन के केबिन में चालक मोबाइल, टेप रिकार्डर व रेडियो पर गाने नहीं चलाएगा। प्राय: यह देखने में आया है कि काफी बसों में चालक तेज आवाज में टेप रिकार्डर आदि पर गाने व गीत बजाते है। विशेष रूप से रात्रि में चलने वाली बसों में टेप रेकार्डर पर तेज आवाज में गाने बजना आम है। इससे यात्रियों को भारी परेशानी होती है। अब मुख्यालय ने बसों में चालक पर किसी तरह से टेप रिकार्डर पर गाने बजाने पर रोक लगाई है।