
बाड़मेर प्रदेश में 7वें स्थान पर, दसवीं में छात्र रहे आगे
बाड़मेर. बहुप्रतिक्षित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर दसवीं की परीक्षा का परिणाम में बाड़मेर के विद्यार्थियों ने अपना लोहा मनवाया है। प्रदेश के टॉप टेन में 7वां स्थान पर बाड़मेर आया है। जिले का कुल परिणाम 83.11 फीसदी रहा है। बाड़मेर जिले के छात्रों का प्रतिशत 83.52 तथा छात्राओं का परिणाम 82.56 फीसदी रहा। दसवीं में छात्रों ने बाजी मारी है। हालांकि इससे पहले 12वीं के परिणाम में तीनों वर्ग में जिले में छात्राएं आगे रही थी।
बाड़मेर जिले में कुल 46 हजार 714 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी। जिसमें से 38825 विद्यार्थी सफल रहे। जिले में 13828 प्रथम, 18724 द्वितीय, 6271 तृतीय तथा 2 छात्र उत्तीर्ण हुए।
छात्र-छात्राओं में सफलता को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा
बाड़मेर जिले के परिणाम में जहां छात्रों का परिणाम 83.52 रहा है। वहीं छात्राओं का प्रतिशत 82.56 फीसदी रहा। सफलता को लेकर छात्र-छात्राओं में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। मामूली अंतर से छात्राएं पीछे रह गई। लेकिन सफलता को लेकर कड़ी टक्कर दी।
पिछली बार के स्थान से एक पायदान नीचे आया
गत वर्ष 2019 में बाड़मेर जिला प्रदेश में छठे स्थान पर रहा था। जबकि इस साल सातवें स्थान पर आया है। वहीं कुल परिणाम के प्रतिशत में इस बार सुधार आया है। पिछली बार 81.96 फीसदी परिणाम रहा था। लेकिन इस बार 83.11 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं।
-------
पंजीकृत
छात्र:27581
छात्राएं: 19967
कुल 47548
------
परीक्षा में बैठे
छात्र: 26922
छात्राएं: 19792
कुल 46714
------
छात्रों का परिणाम
प्रथम: 8369
द्वितीय: 10497
तृतीय: 3617
उत्तीर्ण: 2
कुल उत्तीर्ण: 22485
प्रतिशत: 83.52
-----------
छात्राओं का परिणाम
प्रथम: 5459
द्वितीय: 8227
तृतीय: 2654
कुल: 16340
प्रतिशत: 82.56
--
कुल परिणाम
प्रथम: 13828
द्वितीय:18724
तृतीय: 6271
उत्तीर्ण: 2
उत्तीर्ण: 38825
प्रतिशत: 83.11
Published on:
28 Jul 2020 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
