बाड़मेर. माशिबो की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए दसवीं के परिणाम में बाड़मेर जिले का परिणाम 99.74 फीसदी रहा है। इस बार कोविड महामारी के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी और पिछले दो कक्षाओं के परिणाम के आधार पर तय फार्मूले के आधार पर दसवीं का परिणाम जारी किया गया है। बाड़मेर जिले में दसवीं के लिए कुल 51209 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। जिनमें से कुल 51208 को प्रवेशित मानते हुए बोर्ड ने परिणाम जारी किया है।