6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टायर फटने से कैम्पर पलटी, 14 घायल, 2 गंभीर जोधपुर रैफर

चौहटन से चौखला लौटने के दौरान बाड़मेर के पास हादसा पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो कैम्पर का अचानक टायर फट जाने से पलट गई

less than 1 minute read
Google source verification
टायर फटने से कैम्पर पलटी, 14 घायल, 2 गंभीर जोधपुर रैफर

टायर फटने से कैम्पर पलटी, 14 घायल, 2 गंभीर जोधपुर रैफर

बाड़मेर. बाड़मेर शहर के पास कलजी का पालिया के नजदीक गुरुवार देर शाम को पशु को बचाने के प्रयास में बोलेरो कैम्पर का अचानक टायर फट जाने से पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 14 लोग घायल हो गए। जिसमें से दो गंभीर घायल को जोधपुर रैफर कर दिया गया।
सदर पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के 14 लोग विरात्रा से दर्शन कर अपने गांव चौखला लौट रहे थे। अचानक बाड़मेर-जोधपुर रोड पर उत्तरलाई के पहले कलजी का पालिया के पास सड़क पर अचानक पशु आ गया। जिसको बचाने के प्रयास में टायर फट गया और गाड़ी पलट गई। हादसे में वाहन में सवार 14 लोग घायल हो गए। जिसमें से दो युवक हरखाराम पुत्र चूनाराम व खेराजराम पुत्र बाबूलाल दोनों निवासी चौखला के गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया।
दर्शन करने गए थे विरात्रा
परिवार के सभी लोग गुरुवार सुबह कैम्पर से गांव चौखला से दर्शन के लिए विरात्रा गए थे। शाम को गांव लौटने के दौरान हादसा हो गया। हादसे में 6 महिलाएं, 4 पुरुष व 4 बच्चे घायल हुए हैं। अधिकांश लोग चोटिल हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग