6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार चकनाचूर, एयरबैग ने बचा ली दो जिंदगियां

-खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की जबरदस्त भिड़ंत- टेंपो भी आ गया चपेट में, हादसे में दो घायल-बाड़मेर के आगोरिया के पास नेशनल हाईवे पर दुर्घटना

less than 1 minute read
Google source verification
कार चकनाचूर, एयरबैग ने बचा ली दो जिंदगियां

कार चकनाचूर, एयरबैग ने बचा ली दो जिंदगियां

बाड़मेर. शिव क्षेत्र के आगोरिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर रविवार देर रात को खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की भिड़ंत होने पर सड़क किनारे खड़े टेंपो को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दो जने घायल हुए, गंभीर घायल एक व्यक्ति को जोधपुर रैफर कर दिया गया। हादसे में कार चालक व पास में बैठे साथ की जान एयरबैग खुलने से बच गई। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दोनों को चोट तक नहीं लगी।
थानाधिकारी विक्रमसिंह सांदु ने बताया कि आगोरिया के पास हाईवे के किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी जिसमें बाजरी व धान भरा हुआ था। बाड़मेर से जैसलमेर की ओर जा रही कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत होने पर ट्रॉली से कुछ दूर खड़े टैंपों भी चपेट में आ गया। जिससे टैंपों का टायर बदल रहे बिसु निवासी धीरज व दशरथ घायल हो गए सूचना पर पुलिस जाब्ता व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस व क्रेन घटनास्थल पर पहुंची गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया गया। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली में भरा अनाज हाईवे पर बिखर गया।
एयरबैग ने बचाई कार सवारों की जान
-पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लेकिन समय पर कार के एयरबैग खुलने से चालक सहित आगे बैठे दूसरे युवक की जान बच गई। उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग