8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस ड्राइवर पिता के सामने कंडक्टर पुत्र की हुई मौत

कार ने बस कंडक्टर को टक्कर मारी, मौत-तेज रफ्तार बाइक सवार को समझा रहा था कंडक्टर,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Jan 2023, 2:01 PM IST

बस ड्राइवर पिता के सामने कंडक्टर पुत्र की हुई मौत

बस ड्राइवर पिता के सामने कंडक्टर पुत्र की हुई मौत

तेज रफ्तार कार ने चौहटन के साँवलोर सरहद पर सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस के पास खड़े बस कंडक्टर को टक्कर मार दी, जिससे कंडक्टर की मौत हो गई। यह बस तेज रफ्तार से बाइक चला कर बार बार बस को ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को समझाने लिए रुकी थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने कंडक्टर को टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक कंडक्टर का पिता बस चला रहा थाद। बस रोक कर पिता और पुत्र बाइक सवार युवक को समझाइश कर रहे थे कि इसी दौरान पिता के सामने ही पुत्र हादसे का शिकार हो गया। कार की टक्कर लगने से कंडक्टर को गंभीर घायलावस्था में बाड़मेर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौहटन पुलिस ने मौका मुआयना किया व शव कब्जे में लेकर बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। चौहटन थानाधिकारी भुटाराम विश्नोई ने बताया कि कार की टक्कर से बस कंडक्टर दिनेश (25) पुत्र तिलाराम जाट निवासी मीठी बेरी गुड़ामालानी की मौत हुई। पुलिस ने शव बाड़मेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। रविवार को रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्यवाही की जाएगी।