6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिकअप-मिनी बस में जोरदार भिड़ंत, 19 घायल, एक की मौत

अस्पताल में पिकअप चालक ने तोड़ा दम, वाहनों के उड़े परखचे -बाड़मेर-चौहटन मार्ग पर भीषण सडक़ हादसा बस पलट गई और परखचे उड़ गए

2 min read
Google source verification
पिकअप-निजी बस में जोरदार भिड़ंत, 19 घायल, एक की मौत

पिकअप-निजी बस में जोरदार भिड़ंत, 19 घायल, एक की मौत

बाड़मेर-चौहटन रोड पर उण्डखा के पास रविवार देर शाम पिकअप और मिनी बस में जोरदार भिड़ंत में 19 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में वाहनों के परखचे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया।

सदर थाना प्रभारी बगड़ूराम ने बताया कि बाड़मेर से सवारियों से भरी बस चौहटन की तरफ जा रही थी, वहीं सामने से आ रही पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक गणपत (35) पुत्र भीखाराम मेघवाल निवासी अंबेडकर कॉलोनी बाड़मेर की अस्पताल में मौत हो गई। पिकअप गाड़ी स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण की बताई जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर थाने लाई है।

सवारियों से भरी थी मिनी बस

चौहटन जा रही बस सवारियों से भरी हुई थी, ऊपर तक यात्री बैठे थे। टक्कर इतनी तेज थी बस पलट गई और परखचे उड़ गए और व्हील अलग हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग मदद मांगने के लिए चिल्लाते रहे। आसपास के ग्रामीण ने मदद की और पुलिस को सूचना देने पर थाना प्रभारी घटना स्थल पहुंचे। इस दौरान दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया। वाहनों को सडक़ किनारे करते हुए हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया गया।

हादसे में ये हुए घायल

सडक़ हादसे में धन्नाराम पुत्र चेतनराम भील निवासी गोलियार, चंद्राराम पुत्र पूनमाराम भील निवासी सनाऊ चौहटन, मोहनराम पुत्र पुरखाराम भील निवासी गोलियार चौहटन, रिडमलराम पुत्र बगताराम भील निवासी गोलियार, उमेद सिंह पुत्र छगन सिंह निवासी रोहिडा पाड़ा बाड़मेर, मेहरा राम पुत्र भूराराम मेघवाल निवासी तारातरा चौहटन, रुखा राम पुत्र पूनमाराम मेघवाल निवासी सनाऊ चौहटन, मूलाराम पुत्र भगवानाराम देवासी निवासी तारातरा चौहटन, अनवर खान पुत्र अहमद खान निवासी गोलियार चौहटन, लूणा खां पुत्र सतार खान निवासी गोलियार चौहटन, भुरा खान पुत्र कादू खां निवासी गोलियार चौहटन, भरत कुमार पुत्र सुरेश कुमार जैन निवासी गोलियार चौहटन, बिंजा राम पुत्र निंबाराम निवासी उण्डखा, चंपालाल पुत्र जगदीश राम मेघवाल निवासी तारातरा चौहटन, जिम्मा खान पुत्र सेहत खान निवासी गोलियार चौहटन, मुबारक खान पुत्र पांदे खान निवासी गोलियार चौहटन, आदुराम पुत्र दुर्गाराम निवासी हीरा की ढाणी, पवनी पत्नी कुंपाराम भील निवासी गोलियार शिवपुरा चौहटन, सुंदर पुत्री कुंपाराम भील निवासी शिवपुरा गोलियार चौहटन घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय अस्पताल बाड़मेर में उपचार के लिए लाया गया। अस्पताल में अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद एक साथ 20 घायलों को जिला अस्पताल लाने पर यहां अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के उपचार की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। चिकित्साकर्मियों ने घायलों का उपचार शुरू किया। इमरजेंसी के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग