8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और कार में भिड़ंत से 3 मासूम बच्चों सहित 5 की मौत

Barmer Accident: दुर्घटना में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे शामिल है। हादसा बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों में तीन बच्चे सहित 5 लोग शामिल है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 Nov 2023, 9:13 PM IST

कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी

कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी

Barmer Accident: दिवाली पूजन के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे शामिल है। हादसा बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है।


ओवरटेक करते कार को चपेट में लिया

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र के जलगांव के एक ही परिवार के लोग दो कारों में दिवाली पूजा के बाद घूमने के लिए जैसलमेर जा रहे थे। इस दौरान सोमवार शाम को सूरते की बेरी एनएच-68 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक करते हुए कार को चपेट में ले लिया। कार में छह लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में शव फंस गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर मृत घोषित कर दिया।

दो कार में जा रहे थे जैसलमेर

परिवार के लोग दो अलग-अलग कारों में जा रहे थे। एक कार आगे चल रही थी, जबकि दूसरी पीछे। इस दौरान पीछे चल रही कार को सामने से ओवरटेक करके आए ट्रेलर ने टक्कर मार दी। कार पूरी तरह से चिपक गई और तीन बच्चों सहित 6 लोग उसमें फंस गए। हादसे के कारण रास्ता जाम हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारू करवाई।