8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी पलटने से दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

पुलिस के मुताबिक सिणधरी से पायला कला की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी मेगा हाईवे पर गादेसरा भीलों की ढाणी के पास गाड़ी पलट गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 23 Nov 2023, 10:46 PM IST

गाड़ी पलटने से दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

गाड़ी पलटने से दो गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर

सिणधरी पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे मेगा हाईवे पर गुरुवार को एक बोलेरो गाड़ी पलटने से बोलेरो में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां पर गंभीर व्यवस्था में होने के चलते घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस के मुताबिक सिणधरी से पायला कला की ओर जा रही बोलेरो गाड़ी मेगा हाईवे पर गादेसरा भीलों की ढाणी के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार अनाराम पुत्र केहराराम भील उम्र 38 वर्ष निवासी रंगाला बागोड़ा, अशोक कुमार पुत्र विरमाराम भील उम्र 25 वर्ष लूणा कला गंभीर रूप से घायल हो गए। सिणधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया।
कोई मामला दर्ज नहीं
ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो सवार दोनों युवक किसी राजनीतिक दल के प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में जाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। जो बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करवाया हादसे को लेकर जांच शुरू की। आखिर घटना किस वजह से हुई कोई जानकारी निकलकर सामने नहीं आई। घटना को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।