8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क से नीचे 10 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सीआईडी बीआई इंस्पेक्टर व पूर्व सरपंच की दर्दनाक मौत

पुलिया के पास अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर कर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सीआईडी बीआई इंस्पेक्टर भीखाराम व खबड़ खान निवासी भूणिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति हनुमान रामविश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 29 Nov 2023, 7:19 PM IST

चौहटन के पास कोनरा फांटे के पास हादसा

चौहटन के पास कोनरा फांटे के पास हादसा

चौहटन कस्बे के निकट बाखासर चौहटन सड़क मार्ग पर कोनरा फांटा के पास एक स्कॉर्पियो कार पलट कर पुलिया के पास गहरी खाई के गड्ढे में गिरने से सीआईडी इंस्पेक्टर व पूर्व सरपंच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान चौहटन पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई, चौहटन थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्रकुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस उप अधीक्षक सुखराम विश्नोई ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार होकर धनाऊ मार्ग से चौहटन की तरफ आ रहे थे कि कोनरा फांटे के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कार सड़क से उतर कर गडढे में गिर गई। चौहटन के उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बाड़मेर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सीआईडी के इंस्पेक्टर भीखाराम (58) पुत्र वरिगाराम विश्नोई लच्छीया भूणिया, ख़बड़ खान (50) पुत्र इब्राहीम खान भूणिया व एक अन्य हनुमानराम निवासी भूणिया स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर चौहटन की तरफ आ रहे थे। इस दौरान कापराऊ सरहद में कोनरा फांटा के पास पुलिया के पास अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर कर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सीआईडी बीआई इंस्पेक्टर भीखाराम व खबड़ खान निवासी भूणिया की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति हनुमान रामविश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गया।
कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवा कर चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए व एक घायल व्यक्ति का इलाज शुरू करवाया। पुलिस ने मृतकों के शव चौहटन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं और दुर्घटना में घायल हनुमानराम का प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रेफर किया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त कर ली है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों की रिपोर्ट पर मामला
पुलिस ने बताया कि रमेश कुमार भीखाराम विश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप कर बताया कि उसके पिता भीखाराम अपने राजकीय कार्य से बाखासर में जांच कर ख़बड़खान व हनुमानराम के साथ स्कॉर्पियो में बैठकर वापस ड्यूटी पर बाड़मेर जा रहे थे। इस दौरान कापराऊ सरहद में सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइबो ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार खाई में गिर गई और ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला व पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच शुरू की।