8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक सडक़ हादसा, डम्पर ने दो सगे भाई सहित तीन को कुचला

सडक़ हादसे में दो सगे भाई सहित तीन जनों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डम्पर ने सडक़ किनारे बातचीत कर रहे तीनों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों का मौके पर ही दम टूट गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 11 Jan 2024, 9:33 PM IST

दर्दनाक सडक़ हादसा, डम्पर ने दो सगे भाई सहित तीन को कुचला

दर्दनाक सडक़ हादसा, डम्पर ने दो सगे भाई सहित तीन को कुचला

बाड़मेर जिले के सनावड़ा गांव के पास गुरुवार को सडक़ हादसे में दो सगे भाई सहित तीन जनों की मौत हो गई। तेज रफ्तार डम्पर ने सडक़ किनारे बातचीत कर रहे तीनों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में तीनों का मौके पर ही दम टूट गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
सदर पुलिस के अनुसार परिजनों ने रिपोर्ट दी कि नरपत (20) व विक्रम (16) दोनों पुत्र वीरमाराम निवासी कौशलू बाइक से सिणधरी गए थे। वहां से लौटते समय परिजन राणाराम (24) निवासी सनावड़ा के मिलने पर सडक़ किनारे बाइक को रोककर बातचीत करने लगे। इस बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डम्पर ने तीनों को कुचल दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
हादसे के बाद घर में मातम
दोनों सगे भाइयों की माता की 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी। अब दोनों पुत्रों की मौत के बाद घर में पिता और एक बहन रहे हैं। वहीं बुजुर्ग दादी है। पोतों की मृत्यु की सूचना के बाद दादी बेसुध हो गई। घर में मातम छाया हुआ है।