
कोरोना : बाड़मेर के वृद्ध का जोधपुर में दम टूटा, दो दिनों में चार की मौत
बाड़मेर. कोरोना पॉजिटिव 70 साल के वृद्ध की जोधपुर में मौत हो गई। बाड़मेर जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध को यहां से जोधपुर रैफर किया गया था। लेकिन वहां पहुंचते ही उसका दम टूट गया। इस बीच शुक्रवार को 9 नए केस मिले हैं। पिछले दो दिनों में चार लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि एमपीटी नागाणा में 4, ग्राम बोरला जाटान (ओगाला) 2, खरड़, रामपुरा (धोरीमन्ना) व जैसिंधर गांव से एक-एक पॉजिटिव मिला है। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को जारी की गई। जबकि रिपोर्ट गुरुवार देर शाम की है।
एक भी नहीं मिला संक्रमित
बाड़मेर में कोरोना से शुक्रवार को एक भी संक्रमित नहीं मिला। चिकित्सा विभाग की ओर से दो रिपोर्ट दिन में जारी की गई। जिसमें पॉजिटिव केस शून्य थे।
69 को किया डिस्चार्ज
जिले में कोविड सेंटर्स में भर्ती 69 लोगों को स्वस्थ होने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक जिले में 1830 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 245 ही रह गई है।
22 तोड़ चुके हैं दम
कोरोना के कारण जिले में 22 लोग दम तोड़ चुके हैं। पिछले दो दिनों में चार लोगों की मौत हो गई। तीन की जोधपुर के एमजीएच अस्पताल में तथा एक की बाड़मेर के जिला चिकित्सालय में मौत हो गई।
Published on:
21 Aug 2020 08:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
