7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर में इसी सत्र में शुरू होगा कृषि महाविद्यालय, बायतु के रेस्ट हाउस में चलेगा

-भवन उपलब्ध होने तक बायतु के विश्राम गृह में चलेगा कॉलेज-भूमि आवंटन के बाद बाटाडू शिफ्ट होगा महाविद्यालय

less than 1 minute read
Google source verification

बाड़मेर। बाटाडू में प्रस्तावित कृषि महाविद्यालय के लिए उचित भूमि के आवंटन तथा कृषि महाविद्यालय में शिक्षण कार्यों के संचालन के लिए राजस्व मंत्री चौधरी ने कृषि महाविद्यालय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की।
इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने कृषि महाविद्यालय भवन के निर्माण तक वैकल्पिक तौर पर बायतु स्थित विश्राम गृह में शिक्षण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने इसी सत्र में कृषि महाविद्यालय का शिक्षण कार्य प्रारम्भ शुरू करवाने के लिए विश्राम गृह में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए।
एसडीएम कार्यालय संचालित हो रहा है विश्राम गृह में
वर्तमान में विश्राम गृह के भवन में उपखण्ड कार्यालय संचालित किया जा रहा है जो अब भवन निर्माण होने पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे यहां महाविद्यालय का संचालन किया जा सकेगा। इस दौरान वाइस चांसलर बीआर चौधरी, प्रोफेसर मोतीलाल मेहरिया सहित कृषि महाविद्यालय एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद राजस्व मंत्री चौधरी ने नवनिर्मित बायतु उपखण्ड कायाज़्लय का अवलोकन किया

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग