19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन नहीं चली तो बस स्टैंड की पकड़ी राह, टिकट के लिए कतारें

-बाड़मेर-ऋषिकेश रेल सेवा रद्द होने के कारण बस स्टैंड पर आए यात्री-टिकट के लिए लगी रही लंबी कतारें, जोधपुर जाने वाले यात्री सबसे अधिक
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रेन नहीं चली तो बस स्टैंड की पकड़ी राह, टिकट के लिए कतारें

ट्रेन नहीं चली तो बस स्टैंड की पकड़ी राह, टिकट के लिए कतारें

बाड़मेर. बाड़मेर-ऋषिकेश के बीच मंगलवार से चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल रेल सेवा रद्द हो गई। इसके कारण स्टेशन पहुंचे कई यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि रेलवे ने एक दिन पहले ही सोमवार रात को रेल रद्द होने की सूचना जारी कर दी थी। लेकिन कई यात्रियों को जानकारी नहीं होने पर वे मंगलवार सुबह स्टेशन पहुंच गए।
ट्रेन कैंसिल होने पर यात्रियों ने बस स्टैंड की राह पकड़ी। इसके चलते रोडवेज स्टैंड पर काफी चहल-पहल दिखी। इसके बाद दोपहर में भी बस स्टैंड पर टिकट के लिए कोरोना काल में पहली बार इतनी लंबी कतारें यहां पर दिखी।
ट्रेन नहीं चलने से निराश
यात्रियों ने बताया कि उन्होंने काफी दिनों बाद ट्रेन शुरू होने पर यात्रा करने का प्लान तैयार करते हुए टिकट लिए थे। लेकिन टे्रन नहीं चलने पर अब घर लौटने की बजाय वे बस से जा रहे हैं। हालांकि ट्रेन का सफर आरामदायक होता है। परिवार के साथ होने के कारण जा रहे थे। लेकिन अब सभी बस से यहां से जोधपुर जा रहे हैं।